सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन घायल

Published at :03 Sep 2015 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन घायल

आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गये. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघंटा गांव निवासी फुफेरा व ममेरा भाई कामेश्वर शर्मा तथा तेतरिया गांव निवासी […]

विज्ञापन
आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गये. इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघंटा गांव निवासी फुफेरा व ममेरा भाई कामेश्वर शर्मा तथा तेतरिया गांव निवासी रामपुर मठिया के दुर्गोश शर्मा मोटरसाइकिल से घेंघटा से सरैंया आ रहे थे, तभी बभनगांवा – गलचौर मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
वहीं, बक्सर जिले के बगेन थाना स्थित कहेन गांव निवासी उपेंद्र सिंह की पत्नी टुन्नी देवी अपने दो वर्षीय पुत्र फुल कुमार के साथ आरा मोटरसाइकिल पर बैठ कर आ रही थी, तभी सड़क पर बनी ठोकर की वजह से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी. मोटरसाइकिल गिरने के कारण टुन्नी देवी व उसका दो साल का बेटा फुल कुमार जख्मी हो गया.
दूसरी ओर शिवगंज में सड़क दुर्घटना मे कंचन राज राय का पुत्र चेतन अपने घर लौट रहा था, तभी जेल रोड के समीप अनियंत्रित टेंपो ने धक्का मार दिया, जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया. तेतरिया मोड़ से घर लौट रहे गोपाल जी के पुत्र दिनेश शंकर सिंह बुरी तरह जख्मी हो गये.
वहीं, कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना गांव निवासी जगदीशपुर से आरा आने के क्रम में ठोकर की वजह से मोटरसाइकिल पर बैठी स्व अशोक ठाकुर की पत्नी बबीता कुंवर अनियंत्रित होकर गिर पड़ी. उनके सिर में गंभीर चोट लगी है. चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन