सभा स्थल बदलने से कार्यकर्ताओं में रोष

Published at :21 Aug 2015 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
सभा स्थल बदलने से कार्यकर्ताओं में रोष

बिक्रमगंज : भाजपा के परिवर्तन रथ यात्र सभा के स्थल बदलने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गयी.मंडल अध्यक्ष नगर अध्यक्ष सहित अधिकतर स्थानीय कार्यकर्ता सभा स्थल पर नहीं दिखे.विदित हो कि परिवर्तन यात्र सभा के लिये शहर के दुर्गा स्थान परिसर पूर्व से निर्धारित था. इसके होडिंग पोस्टर और गेट भी लगाये गये […]

विज्ञापन

बिक्रमगंज : भाजपा के परिवर्तन रथ यात्र सभा के स्थल बदलने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गयी.मंडल अध्यक्ष नगर अध्यक्ष सहित अधिकतर स्थानीय कार्यकर्ता सभा स्थल पर नहीं दिखे.विदित हो कि परिवर्तन यात्र सभा के लिये शहर के दुर्गा स्थान परिसर पूर्व से निर्धारित था.

इसके होडिंग पोस्टर और गेट भी लगाये गये थे. लेकिन अंतिम दिन इस स्थल को बदल कर काली स्थान परिसर कर दिया गया. भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य स्थानीय नेता मदन प्रसाद वैश्य ने कहा कि काराकाट विधायक राजेश्वर राज के भाजपा मे शामिल किये जाने के बाद विधायक के कहने पर बिना कार्यकर्ताओं के संबंध किये सभा स्थल के बदलाव कर दिया गया.जिस के कारण दर्जनों कार्यकर्ता सभा में शामिल नहीं हुए सभी ने रथ का स्वागत किया.नेता से अपनी नाराजगी के संबंध में जानकारी भी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन