मठ से मूर्ति चोरी का प्रयास कर रहे तीन गिरफ्तार

पीरो : सनेया गांव स्थित मठ से बुधवार की देर रात कथित मूर्ति चोरी का प्रयास कर रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है़ इस मामले में विनोद सिंह के बयान पर पीरो थाना में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार सनेया […]
पीरो : सनेया गांव स्थित मठ से बुधवार की देर रात कथित मूर्ति चोरी का प्रयास कर रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है़
इस मामले में विनोद सिंह के बयान पर पीरो थाना में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार सनेया गांव स्थित मठ में जमुआंव गांव निवासी विवेक राय, सुंदरम कुमार और जानटोला निवासी मुकेश कुमार प्राचीन मूर्तियों की चोरी करने की नीयत से घुस गय़े इधर चोरी के प्रयास के दौरान हुई खटर-पटर की आवाज सुन कर स्थानीय निवासी विनोद सिंह वहां पहुंच गये,
जब उन्होंने मठ के अंदर तीन लोगों को देखा, तो शोर मचाने लग़े शोर सुन कर काफी संख्या में ग्रामीण मठ परिसर में जमा हो गये और तीनों को धर दबोचा़ इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया, जिसके बाद पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाना ले आयी़ इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है और उनसे पूछताछ की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










