वन रैंक, वन पेंशन लागू नहीं होने पर पूर्व सैनिकों में रोष

आरा : जय प्रकाश नारायण स्मारक परिसर में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की बैठक पूर्व मेजर राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. संघ के कोर कमेटी के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरा आगमन एवं पैकेज के एलान पर खुशी जाहिर की. साथ ही वन […]
आरा : जय प्रकाश नारायण स्मारक परिसर में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की बैठक पूर्व मेजर राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
संघ के कोर कमेटी के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरा आगमन एवं पैकेज के एलान पर खुशी जाहिर की. साथ ही वन रैंक, वन पेंशन जल्द लागू नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की गयी. पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री को सांसद राज कुमार के माध्यम से वन रैंक, वन पेंशन लागू करने के लिए ज्ञापन भी दिया. बैठक में सूबेदार मेजर जग नारायण सिंह, घनश्याम सिंह, आशा नंदन सिंह, कन्हैया सिंह, तेज नारायण सिंह, श्याम लाल नंद चौधरी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










