अमीर दास आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने को लेकर माले का दो दिवसीय उपवास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2015 12:11 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : कोबरा पोस्ट स्टिंग ऑपरेशन की रिपोर्ट पर कार्रवाई, अमीर दास आयोग की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, जनसंहार कर्ताओं को दी जा रही राजनीतिक संरक्षण कर्ताओं का नाम उजागर होने पर गिरफ्तार करने जैसे प्रमुख मांगों को लेकर भाकपा माले द्वारा जेपी स्मारक के पास दो दिवसीय उपवास कार्यक्रम शुरू किया गया. इस उपवास […]
विज्ञापन
आरा : कोबरा पोस्ट स्टिंग ऑपरेशन की रिपोर्ट पर कार्रवाई, अमीर दास आयोग की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, जनसंहार कर्ताओं को दी जा रही राजनीतिक संरक्षण कर्ताओं का नाम उजागर होने पर गिरफ्तार करने जैसे प्रमुख मांगों को लेकर भाकपा माले द्वारा जेपी स्मारक के पास दो दिवसीय उपवास कार्यक्रम शुरू किया गया.
इस उपवास कार्यक्रम में जिले के प्रमुख नेता व महिला नेत्री उपवास पर दिन रात रहेगी. भाकपा माले जिला कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया गया कि आंदोलन के जरिये जन दबाव पर अमीर दास आयोग का गठन हुआ था.
इस आयोग की अंतिम रिपोर्ट नीतीश सरकार के समय में पूरा हो गया था, लेकिन जांच रिपोर्ट में भाजपा जदयू के कुछ नेताओं का संरक्षण देने की रिपोर्ट में नाम उजागर होनेवाला था, इस डर से आयोग को भंग कर दिया गया था. इसी सच्चई स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा किया गया है. उपवास कार्यक्रम के माध्यम से रिपोर्ट पर कार्रवाई करने की मांग की गयी. उपवास में सुदामा प्रसाद, चंद्रदीप सिंह, कामता प्रसाद, इंदू जी, राजू यादव, भरत सिंह, आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










