व्यवसायी को गोली मार कर तीन लाख की लूट

पटना/आरा : गुरु वार की सुबह आठ बजे पांच की संख्या में रहे हथियार बंद अपराधियों ने बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आरा व कोइलवर के बीच मवेशी व्यवसायी के कर्मचारी मो अयूब (नूरसराय, रसुलपुर, नालंदा) व बुधन (गया, बेला) को गोली मार कर घायल कर दिया और तीन लाख लूट कर फरार हो गये. मो […]
पटना/आरा : गुरु वार की सुबह आठ बजे पांच की संख्या में रहे हथियार बंद अपराधियों ने बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आरा व कोइलवर के बीच मवेशी व्यवसायी के कर्मचारी मो अयूब (नूरसराय, रसुलपुर, नालंदा) व बुधन (गया, बेला) को गोली मार कर घायल कर दिया और तीन लाख लूट कर फरार हो गये. मो अयुब को दाहिनी जांघ में गोली लगी, जो आर-पार हो गयी.
यह गोली उसके साथी बुधन को भी लगी और वह भी घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद तमाम अपराधी पिस्टल लहराते हुए दानापुर स्टेशन के पहले ही उतर कर फरार हो गये. यह घटना चलती ट्रेन में अंजाम दी गयी. इसके बाद दोनों घायलों को पटना जंकशन पर उतारा गया,
लेकिन जीआरपी के बीच सीमा विवाद होने के कारण पीएमसीएच पहुंचाने में देरी हुई. हालांकि रेल एसपी पीएन मिश्र इससे इनकार करते हैं. उन्होंने बताया कि जैसे ही घायल पटना जंकशन पर पहुंचा वैसे ही इलाज के लिए पीएमसीएच में भरती करा दिया गया. इधर रेल डीएसपी ने खुद दोनों घायलों का बयान लिया. इस संबंध में आरा रेल थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लूटपाट व हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच करने के लिए घटनास्थल पर रेल एसपी पीएन मिश्र भी गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










