माले नेता की गोली मार कर हत्या आज भोजपुर बंद का एलान

Published at :21 Aug 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
माले नेता की गोली मार कर हत्या आज भोजपुर बंद का एलान

आरा : अजिमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में जन दावेदारी सभा को खत्म कर घर लौट रहे माले नेता की गोली मार कर आपराधियों ने हत्या कर दी और भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही अजिमाबाद थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. घटना गुरुवार की देर शाम की है. बताया जा […]

विज्ञापन

आरा : अजिमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में जन दावेदारी सभा को खत्म कर घर लौट रहे माले नेता की गोली मार कर आपराधियों ने हत्या कर दी और भाग निकले.

घटना की सूचना मिलते ही अजिमाबाद थाना पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. घटना गुरुवार की देर शाम की है. बताया जा रहा है कि मृतक सतीश यादव भाकपा माले का प्रखंड सचिव था.

वह जन दावेदारी सभा को संबोधित करने के बाद अपने घर लौट रहा था तभी गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया और नामजदों ने उसे गोली मार कर हत्या कर दी.

इस घटना से गुस्साये भाकपा माले समर्थकों ने शुक्रवार को भोजपुर बंद का एलान किया है. मृतक के परिजनों का कहना है कि इस घटना को रिंकू सिंह व उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया है. भाकपा माले के जिला कमेटी की ओर से शुक्रवार को अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भोजपुर बंद का एलान किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन