भतीजे से करायी दामाद की हत्या

आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में मात्र ढ़ाई बीघा जमीन के लिए रिश्ते को तार-तार करते हुए एक पत्नी ने पहले, तो भतीजे के साथ मिल कर अपने पति को ही गोली मारवा दिया. बीच बचाओ करने आये अपने दामाद अरविंद चौबे व बेटी शैल देवी को भी गोलियों का निशाना बनवा […]
आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के सिकटी गांव में मात्र ढ़ाई बीघा जमीन के लिए रिश्ते को तार-तार करते हुए एक पत्नी ने पहले, तो भतीजे के साथ मिल कर अपने पति को ही गोली मारवा दिया.
बीच बचाओ करने आये अपने दामाद अरविंद चौबे व बेटी शैल देवी को भी गोलियों का निशाना बनवा दिया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही दामाद अरविंद चौबे की मौत हो गयी, जबकि पति गोकुलानंद पांडेय व बेटी शैल देवी गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गये. शैल देवी के चेहरे पर गोली लगी है,
जबकि गोकुलानंद पांडेय को पैर व छाती में गोली मारी गयी है. दोनों जख्मियों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया, जहां के चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. दोनों की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










