करेंट से महिला की मौत, युवक जख्मी

Published at :20 Aug 2015 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
करेंट से महिला की मौत, युवक जख्मी

आरा : जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विद्युत की चपेट में आने से शादी शुदा महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में युवक 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आ गया. जख्मी युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया. […]

विज्ञापन

आरा : जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विद्युत की चपेट में आने से शादी शुदा महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में युवक 11 हजार विद्युत तार की चपेट में आ गया. जख्मी युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया.

बुधवार की सुबह चरपोखरी थाना क्षेत्र के बगही मानसागर गांव में घर में विद्युत कनेक्शन ठीक कर रही शादी शुदा महिला धारा प्रवाह करेंट की चपेट में आ गयी. जब तक घर के परिजन बचाने के लिए दौड़ते तब तक घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

मृतक 34 वर्षीय मानती देवी उमा सिंह की पत्नी बतायी जा रही है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं दूसरी ओर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक मुन्ना कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया. अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन