चाची को मारी गोली,गोलीबारी में भतीजी भी हुई जख्मी

आरा : उदवंतनगर के दरियापुर गांव स्थित खजुआता नाहर से मंगलवार को दो लोगों की हत्या कर फेंके गये शवों की घटना के मामले के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में 10 वर्ष पूर्व हुई हत्या के प्रतिशोध में गोली मार कर पटिदारों ने ही चाची की […]
आरा : उदवंतनगर के दरियापुर गांव स्थित खजुआता नाहर से मंगलवार को दो लोगों की हत्या कर फेंके गये शवों की घटना के मामले के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि गड़हनी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में 10 वर्ष पूर्व हुई हत्या के प्रतिशोध में गोली मार कर पटिदारों ने ही चाची की हत्या कर दी,
जबकि गोलीबारी की घटना में भतीजी भी जख्मी हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस के आने के पहले ही अभियुक्त फरार हो गये. गोलीबारी की घटना में जख्मी शादी शुदा महिला पुष्पा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जबकि मृतक रंभा देवी को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मृतक रंभा देवी व जख्मी पुष्पा देवी के बीच चाची भतीजी का रिश्ता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










