आरा की धरती से सौगातों की बौछार

आरा:वीर कुंवर सिंह की धरती को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 नहीं, 60 नहीं , 70 नहीं बल्कि पूरे सवा लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा कर आरा की धरती से अपने जादुई अंदाज में बिहार में धन की वर्षा कर डाली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणा करने से पूर्व 50, 60, 70, […]
आरा:वीर कुंवर सिंह की धरती को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 नहीं, 60 नहीं , 70 नहीं बल्कि पूरे सवा लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा कर आरा की धरती से अपने जादुई अंदाज में बिहार में धन की वर्षा कर डाली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणा करने से पूर्व 50, 60, 70, 80 और 90 हजार करोड़ तक पैकेज देने की बात कह लोगों की धड़कन बढ़ायी और लोगों को लगा कि एक हजार करोड़ पर बात रूक जायेगी. लेकिन, एकाएक प्रधानमंत्री ने सवा लाख करोड़ की घोषणा कर डाली,
जिसके बाद समारोह में उमड़ी भीड़ ने ताली बजा कर उनके इन जादुई अंदाज का स्वागत किया. इस बीच नारे भी लगाये गये. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घोषणा सिर्फ घोषणा नहीं रहेगी. मैं अपना वादा लागू करके रहूंगा.देश को समस्याओं से मुक्त कर विकास के रास्ते पर लाऊंगा. उन्होंने कहा कि इस विशेष पैकेज से बिहार का विकास होगा. उन्होंने लोगों से बिहार का भाग्य बदलने के लिए आशीर्वाद भी मांगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










