प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने 16 कोषांगों का किया गठन

जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरा आगमन के दौरान उच्चस्तरीय विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर 16 कोषांगों का गठन किया है. कोषांगों का नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता तथा नगर आयुक्त को बनाया गया है. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल के साफ-सफाई के साथ-साथ लेबलिंग तथा चहारदीवारी को […]
जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरा आगमन के दौरान उच्चस्तरीय विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर 16 कोषांगों का गठन किया है. कोषांगों का नोडल पदाधिकारी उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता तथा नगर आयुक्त को बनाया गया है.
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल के साफ-सफाई के साथ-साथ लेबलिंग तथा चहारदीवारी को लेकर नगर आयुक्त के नेतृत्व में कोषांग गठित किया गया. वहीं हेलीपैड स्थल के इर्द-गिर्द के वृक्षों के कटाई को ले वन प्रमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में कोषांग का गठन किया गया. मंच व्यवस्था कोषांग, मंच सुरक्षा कोषांग, पेय जल कोषांग, नियंत्रण कोषांग, विद्युत कोषांग, यातायात कोषांग, अतिथि कोषांग, प्रेस कोषांग, वाहन पार्किग कोषांग, वीआइपी व्यक्तियों के लिए कोषांग, आवासन कोषांग सहित 16 कोषांगों का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










