10 अंगीभूत कॉलेजों में नियुक्त किये गये प्रभारी प्राचार्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2015 2:50 AM (IST)
विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत 10 अंगीभूत कॉलेजों में हाइकोर्ट द्वारा प्राचार्य नियुक्ति से संबंधित फैसला आने के बाद वित्तीय संचालन सहित आगामी सभी कार्यो के सुचारु रूप से संचालन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इन कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किये गये हैं. इस संबंध में अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी कर दी गयी. […]
विज्ञापन
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत 10 अंगीभूत कॉलेजों में हाइकोर्ट द्वारा प्राचार्य नियुक्ति से संबंधित फैसला आने के बाद वित्तीय संचालन सहित आगामी सभी कार्यो के सुचारु रूप से संचालन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इन कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किये गये हैं. इस संबंध में अधिसूचना भी शुक्रवार को जारी कर दी गयी.
बता दें की हाइकोर्ट के द्वारा गत दिनों प्राचार्य नियुक्ति से संबंधित फैसला आने के बाद इन कॉलेजों के प्राचार्य अवकाश पर चले गये थे, जिसके कारण वित्तीय संबंधित कार्य निष्पादित नहीं हो रहे थे. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन भी कॉलेज में प्राचार्य द्वारा किया जाता है, लेकिन अब तक प्रभारी प्राचार्य नियुक्त नहीं किया गया था, जिसके मद्देनजर यह अधिसूचना जारी कर प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










