लापरवाही : वीर कुंवर सिंह विवि के अधिकारियों की लेट-लतिफी की खुली पोल

आरा : विश्वविद्यालय में प्रभात खबर के ऑन स्पॉट अभियान के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों के लेट-लतीफी कार्य संस्कृति का पोल खोल कर सामने आ गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन पर इन दिनों 12 बजे लेट नहीं और 3:40 के बाद भेंट नहीं की कहावत सटीक बैठती है, जब प्रभात खबर की टीम 11 बजे विश्वविद्यालय […]
आरा : विश्वविद्यालय में प्रभात खबर के ऑन स्पॉट अभियान के दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों के लेट-लतीफी कार्य संस्कृति का पोल खोल कर सामने आ गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन पर इन दिनों 12 बजे लेट नहीं और 3:40 के बाद भेंट नहीं की कहावत सटीक बैठती है, जब प्रभात खबर की टीम 11 बजे विश्वविद्यालय के शेरशाह प्रशासनिक भवन में दस्तक दी उस वक्त विश्वविद्यालय में सिर्फ कुलपति डॉ अजहर हुसैन और प्रतिकुलपति प्रो डॉ लीलाचंद साहा अपने कार्यालय कक्ष में बैठ कार्यो के निष्पादन में मसगूल थे, जबकि वित्तीय परामर्शी, वित्त पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, एनएसएस को-ऑडिनेटर, कुलसचिव, डीएस डब्ल्यू, कुलानुशासक, सहायक सूचना पदाधिकारी सहित दफ्तर के सभी कार्यालयों में 11 बजे तक या तो ताला लटके हुए थे या ताला खुलने के बाद भी अधिकारी की कुरसी खाली पड़े हुए थे.
ऐसे में हम यूं कहे कि आज भी विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों का राजधानी मोह नहीं छूटा है. राजधानी मोह में जकड़े होने के कारण पदाधिकारियों के दफ्तर में 12 बजे के बाद आगमन होता है. ऐसे में विश्वविद्यालय के कार्यो को समय पर संपन्न कराने और एकेडमिक कैलेंडर लागू करने के विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रतिकुलपति की प्राथमिकता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. वहीं सासाराम, कैमूर, बक्सर और भोजपुर के विभिन्न अनुमंडलों से विश्वविद्यालय में अपने कार्य से आने वाले छात्र-छात्रओं और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट निकालनेवाले छात्र और अभिभावकों को कई-कई दिनों तक इन अधिकारियों से मिलने को लेकर चक्कर लगानी पड़ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










