पहचान पत्र के ऑनलाइन आवेदन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Aug 2015 11:48 PM (IST)
विज्ञापन

आरा : 18 वर्ष आयु प्राप्त करनेवाले ऐसे युवकों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, जिनका किसी कारण वश अब तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाया है. ऐसे युवक मतदाता सूची में नाम जोड़ने को ले नामांकन दाखिला के अंतिम दिन के एक दिन पूर्व तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं. […]
विज्ञापन
आरा : 18 वर्ष आयु प्राप्त करनेवाले ऐसे युवकों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है, जिनका किसी कारण वश अब तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पाया है. ऐसे युवक मतदाता सूची में नाम जोड़ने को ले नामांकन दाखिला के अंतिम दिन के एक दिन पूर्व तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं.
जिले में संक्षिप्त विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन 31 जुलाई को कर दिया गया है. फिर भी जो मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जोड़वा पाये हैं, वैसे लोग विधानसभा चुनाव नामांकन दाखिला के पूर्व तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं.
ऑन लाइन आवेदन करनेवाले मतदाताओं का संबंधित विधानसभा क्षेत्र के इआरओ सह चुनाव के लिए नामित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सत्यापन के पश्चात मतदाता सूची में नाम जोड़ा जा सकता है. मतदाता सूची के अंतिम रूप से प्रकाशित होने के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 16 हजार 357 से बढ़ कर 19 लाख 60 हजार 501 जा पहुंची है.
जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 79 हजार 177 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 81 हजार 161 शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










