हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

Published at :10 Aug 2015 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

दूसरी सोमवारी : हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक आरा : सावन माह के दूसरी सोमवारी पर शहर समेत जिले के शिवालयों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. गंगा जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध आदि श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव पर अर्पित किया गया. सावन की दूसरी सोमवारी पर भी मंदिरों में उमड़ी भीड़ […]

विज्ञापन
दूसरी सोमवारी : हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक
आरा : सावन माह के दूसरी सोमवारी पर शहर समेत जिले के शिवालयों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. गंगा जल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध आदि श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव पर अर्पित किया गया. सावन की दूसरी सोमवारी पर भी मंदिरों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की भी व्यवस्था की गयी थी.
भगवान शिव पर चढ़ाये जानेवाले बेलपत्र व धतूरे को लेकर मंदिर के बगल में इसकी दुकानें सजी दिखी. वहीं कई शिव मंदिरों के समीप मेला का नजारा भी दिखा. शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर सिद्धनाथ मंदिर, पतालेश्वर नाथ मंदिर, बुढ़वा महादेव मंदिर, सहदेव गिरी मंदिर, पकड़ी शिव मंदिर, नवादा शिव मंदिर, चंदवा शिव मंदिर, रमना स्थित शिव मंदिर के अलावे सभी शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ देखी गयी.
सोमवार को रेल मार्ग व सड़क मार्ग से सैकड़ों शिव भक्त गुप्ता धाम, दवेघर, काशी विश्वानाथ तथा ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए.
मेले-सा दिखा नजारा
सोमवारी पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़ के बाद मंदिर के आसपास मेला सा नजारा दिखा. वहीं महादेवा स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर के समीप सावन की हर सोमवारी को मेला लगता है. ऐसे में दूसरी सोमवारी पर मेला लगा, जहां बच्चों, महिलाओं ने खरीदारी की. वहीं अन्य शिव मंदिरों के समीप भी लगे मेले में भीड़ उमड़ी दिखी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन