विरोध में आक्रोशित लोगों ने छह घंटों तक जाम की सड़क

Published at :02 Aug 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध में आक्रोशित लोगों ने छह घंटों तक जाम की सड़क

आरा : बच्चे का इलाज कराने ऑटो पर सवार होकर पति-पत्नी आरा आ रहे थे कि तभी लौहर फरना के आगे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में 27 वर्षीय बसंत प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी रेखा देवी व छह साल का बच्च बुरी तरह जख्मी हो गया. […]

विज्ञापन
आरा : बच्चे का इलाज कराने ऑटो पर सवार होकर पति-पत्नी आरा आ रहे थे कि तभी लौहर फरना के आगे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में 27 वर्षीय बसंत प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी रेखा देवी व छह साल का बच्च बुरी तरह जख्मी हो गया.
इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर शव के साथ घंटों जाम रखा. मिली जानकारी के अनुसार लौहर फरना छपरा पर निवासी रामजी प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र बसंत प्रसाद और अपनी पत्नी रेखा देवी तथा बच्चे के साथ इलाज कराने आरा आ रहे थे तभी लौहर के समीप ही ऑटो अनियंत्रत होकर पलट गयी. ऑटो के नीचे आ जाने से बसंत प्रसाद की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. उसकी मौत से गुस्साये परिजनों ने लगभग छह घंटे तक आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग जाम कर दिया, जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार दोनों तरफ लग गयी.
प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के परिजन को मुआवजा व नौकरी देने की मांग कर रहे थे. बाद में अंचलाधिकारी व स्थानीय थानाध्यक्ष विजय कुमार पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझाया-बुझाया तब जाकर यातायात पुन: बहाल हो सका. इधर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक बसंत प्रसाद के दो नन्हें बच्चे करण एवं पवन भी अपने पिता को देख कर रो रहे थे. वहीं बच्चे को देख कर सभी के आंखों में आंसू झलक गये.
मृतक के पिता व पत्नी की स्थिति बेहाल थी, वे भी रो- रो कर बेहोश हो जा रहे थे. मालूम हो कि मृतक बसंत चार भाइयों में सबसे छोटा था. इसके मजदूरी से मिले रुपये से घर का कामकाज चलता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन