मंडल कारा में छापा, लंबू के पास से मिले 5100 रुपये

Published at :31 Jul 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
मंडल कारा में छापा, लंबू के पास से मिले 5100 रुपये

सात पुड़िया हेरोइन, आठ मोबाइल, आठ मोबाइल चाजर्र व छेनी-हथौड़ी बरामद आरा. मंडल कारा में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल गुरुवार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त औचक छापेमारी के दौरान खुली. पुलिस ने आठ मोबाइल, आठ मोबाइल चाजर्र, हेरोइन की सात पुड़िया सहित कई आपत्ति जनक समान व जेल […]

विज्ञापन
सात पुड़िया हेरोइन, आठ मोबाइल, आठ मोबाइल चाजर्र व छेनी-हथौड़ी बरामद
आरा. मंडल कारा में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल गुरुवार को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त औचक छापेमारी के दौरान खुली. पुलिस ने आठ मोबाइल, आठ मोबाइल चाजर्र, हेरोइन की सात पुड़िया सहित कई आपत्ति जनक समान व जेल से भागने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले छेनी-हथौड़ी पुलिस ने बरामद किया. वहीं छापेमारी के दौरान सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट कांड में जेल में बंद कुख्यात लंबू शर्मा के पास से 5100 रुपये बरामद किया गया. छापेमारी टीम का नेतृत्व सदर एसडीओ अनिल कुमार व सदर एसडीपीओ विनोद कुमार राउत कर रहे थे.
डीएम पंकज कुमार पाल व एसपी नवीन चंद्र झा को गुरुवार की अहले सुबह करीब चार बजे गुप्त सूचना मिली की जेल में बंद बंदियों के पास आपत्तिजनक समान है. पुलिस ने आनन-फानन में सदर एसडीओ अनिल कुमार व सदर एसडीपीओ विनोद कुमार राउत के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की.
तो कुख्यात लंबू शर्मा के पास से 5100 रुपये व मोबाइल तथा जेल में मिट्टी के नीचे दबा कर रखे गये आठ मोबाइल, आठ मोबाइल चाजर्र व बैट्री, सात पुड़िया हेरोइन बरामद किया गया, जबकि कुख्यात लंबू शर्मा के वार्ड के पास छुपा कर रखे गये हथौड़ी व छेनी भी बरामद किया गया. पहले भी कई बार छापेमारी के दौरान इस तरह के समान मिल है, जो जेल की सुरक्षा पर प्रश्न चिह्न् लगाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन