13 छात्र बीमार,पहुंचे अस्पताल, शिक्षक स्कूल से हुए फरार

Published at :24 Jul 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
13 छात्र बीमार,पहुंचे अस्पताल, शिक्षक स्कूल से हुए फरार

एमडीएम में मिली छिपकली, शिक्षक स्कूल से हुए फरार कोअ‍श्‍लीलवऱ : बड़हरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, सेमरा में छिपकली गिरा हुआ एमडीएम खाना खाने से 13 बच्चे बीमार हो गय़ेः एमडीएम में छिपकली गिरने की सूचना जैसे ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों को हुई़, वे विद्यालय बंद कर फरार हो गय़े. बच्चों द्वारा […]

विज्ञापन

एमडीएम में मिली छिपकली, शिक्षक स्कूल से हुए फरार

कोअ‍श्‍लीलवऱ : बड़हरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, सेमरा में छिपकली गिरा हुआ एमडीएम खाना खाने से 13 बच्चे बीमार हो गय़ेः एमडीएम में छिपकली गिरने की सूचना जैसे ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों को हुई़, वे विद्यालय बंद कर फरार हो गय़े.

बच्चों द्वारा इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली कि वे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया. छात्रों की अभिभावक इशारती देवी, पूजा देवी, लक्ष्मीणा देवी, उषा देवी, बुढ़िया देवी ने बताया कि बच्चों को छिपकली गिरा हुआ एमडीएम परोसा गया, जिसे खाने के बाद वे बीमार हो गये.

सबसे चौकानेवाली बात यह है कि बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय शिक्षक स्कूल बंद कर भाग निकले. इधर, बच्चों के परिजन उन्हें प्राथमिक अस्पताल कोअ‍श्‍लीलवर ले आये, जहां चिकित्सक नवीन कुमार की देख-रेख में मुस्कान (6 वर्ष), नीरज (8), काजल (5), सोना (8), नीतीश (9), विशाल (9), करण (7) व रोहित (8) समेत एक दर्जन बच्चों का इलाज किया गया और उन्हें दो घंटे तक चिकित्सीय निगरानी में रखा गया़

सभी बच्चे भातु चकिया के रहनेवाले

बच्चों के स्वस्थ होने के बाद देर शाम उन्हें घर जाने की छुट्टी दे दी गयी़ मालूम हो कि सभी बच्चे सेमरा के भातु चकिया के रहनेवाले बताये जाते हैं इधर, एमडीएम खाने से बीमार बच्चे को देखने कोअ‍श्‍लीलवर के थानाध्यक्ष भी अस्पताल पहुंच गये. इस दौरान उन्होंने वास्तुस्थिति का जायजा लिया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन