भूमि विवाद में दो गुटों में 50 से 60 राउंड फायरिंग

Published at :24 Jul 2015 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में दो गुटों में 50 से 60 राउंड फायरिंग

बिहिया : बहोरनपुर ओपी क्षेत्र का दियारा इलाका गुरुवार की सुबह में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी़ भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच लगभग 50 से 60 राउंड गोलियां चलने की बात बतायी जा रही है़ हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की […]

विज्ञापन
बिहिया : बहोरनपुर ओपी क्षेत्र का दियारा इलाका गुरुवार की सुबह में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी़ भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच लगभग 50 से 60 राउंड गोलियां चलने की बात बतायी जा रही है़ हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है़
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फायरिंग की यह घटना गौरा पंचायत के मुखिया रामदेव ठाकुर और शिवदयाल राय के गुटों के बीच पुराने भूमि विवाद को लेकर हुई. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह में रामदेव ठाकुर का गुट पुरुषोतमपुर-सारंगपुर गांव के बीच दियारा इलाके में स्थित जमीन को जोतने की तैयारी कर रहा था़
इसी दौरान शिवदयाल राय के गुट ने उक्त जमीन पर अपना हक बता कर जमीन जोतने से मना किया़ इसी क्रम में बक-झक से शुरू हो गयी. इस मामले ने अचानक ही हिंसक रूप धारण कर लिया और देखते-ही-देखते दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी़
बहोरनपुर के थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने पुरुषोतमपुर-सारंगपुर के दियारा इलाके में फायरिंग की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने आठ खोखे बरामद किये हैं और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है़ पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों ही पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है़ शाहपुर के दियारा इलाके में घटित इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोग दहशत में है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन