बिहार बंद को ले तैयारी में जुटे राजद कार्यकर्ता

Published at :24 Jul 2015 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार बंद को ले तैयारी में जुटे राजद कार्यकर्ता

आरा : जातीय जनगणना प्रकाशित करने को लेकर 27 जुलाई को राजद द्वारा घोषित बिहार बंद की तैयारी को लेकर स्थानीय यादव रेस्ट हाउस में राजद जिला इकाई की एक बैठक हुई. जिलाध्यक्ष लेताफत हुसैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की बंद अभूतपूर्व होगा. 24 जुलाई को राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक होगी. […]

विज्ञापन
आरा : जातीय जनगणना प्रकाशित करने को लेकर 27 जुलाई को राजद द्वारा घोषित बिहार बंद की तैयारी को लेकर स्थानीय यादव रेस्ट हाउस में राजद जिला इकाई की एक बैठक हुई. जिलाध्यक्ष लेताफत हुसैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की बंद अभूतपूर्व होगा. 24 जुलाई को राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक होगी. वहीं 25 जुलाई को पूरे जिले में नुक्कड़ सभा की जायेगी.
बंद की पूर्व तैयारी को लेकर 26 जुलाई को संध्या में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. उन्होंने कहा कि भोजपुर जिले के प्रत्येक प्रखंड में जिला से पर्यवेक्षक भेजा जायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह भी बताया कि बंदी के दौरान रेलवे एंबुलेंस सेवा, स्कूल बस, दवा की दुकान, पानी की सप्लाइ आदि को नहीं रोका जायेगा. संपूर्ण बंदी के लिए जिले के व्यवसायी एवं गाड़ी मालिकों तथा चालकों से अपील की जायेगी.
पूर्व मंत्री हरि नारायण सिंह ने लोगों को जागरूक करने तथा पूरे संकल्प के साथ बंदी में शामिल होने की अपील कार्यकर्ताओं से की. बैठक में आरा सिविल कोर्ट में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर हुए झूठा मुकदमा करने को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया.
बैठक का संचालन नंद जी सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व एमएलसी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में उमाशंकर सिंह, रामदेव सिंह, बैजनाथ पासवान, राम बाबू पासवान, महेश सिंह यादव, काशीनाथ सिंह, भीम कुमार सहित कई राजद नेता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन