पुलिस से बचने के लिए कूद गया था सोन नदी में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक राकेश पर चांदी व चरपोखरी सहित कई थानों में दर्ज थे मामले आरा : ज्वाला फ्लैट के समीप 14 लाख रुपये लूटकांड, गजराजगंज ओपी स्थित एक पेट्रोल पंप से 6.50 लाख रुपये लूटकांड तथा औरंगाबाद के दाउदनगर में पेट्रोल पंप लूटकांडों में आरोपित जेल में बंद अपराधी राजेश यादव के भाई राकेश यादव का […]
विज्ञापन
मृतक राकेश पर चांदी व चरपोखरी सहित कई थानों में दर्ज थे मामले
आरा : ज्वाला फ्लैट के समीप 14 लाख रुपये लूटकांड, गजराजगंज ओपी स्थित एक पेट्रोल पंप से 6.50 लाख रुपये लूटकांड तथा औरंगाबाद के दाउदनगर में पेट्रोल पंप लूटकांडों में आरोपित जेल में बंद अपराधी राजेश यादव के भाई राकेश यादव का शव संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव सोन नद से बरामद किया गया.
शव की पहचान उसके बाबा चरपोखरी थाना क्षेत्र के करनौल चांदी गांव निवासी राम पुलिस सिंह ने की. राकेश पर चांदी व चरपोखरी सहित कई थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज थे.
ज्वाला फ्लैट के समीप दो माह पूर्व हीरो होंडा एजेंसी के गार्ड को गोली मार कर 14 लाख रुपये एवं लाइसेंसी राइफल लूट के मामले में सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के रहनेवाले पप्पू यादव की तलाश भोजपुर पुलिस कर रही है.
कहीं पुलिस मुठभेड़ में तो नहीं मारा गया : चर्चा है कि दाउदनगर में पेट्रोल पंप लूट के समय वह अपने भाई राजेश यादव के साथ पुलिस से बचने के लिए भाग खड़ा हुआ. पुलिस पीछा करती रही और इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग होती रही. परिजनों को शक है कि पुलिस ने काउंटर किया है.
अपराधी राजेश यादव का भाई था
चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी राकेश यादव अपराधी राजेश व प्रीतम यादव का भाई था.यह वही राजेश यादव है जिसने 14 लाख रुपये लूटकांड, दो – दो पेट्रोल पंप लूटकांड सहित कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. राकेश के दोनों भाई पहले से जेल में हैं, जिनकी अदावत माले समर्थकों के साथ होती रहती है. वहीं, राजेश यादव दो दिनों पूर्व औरंगाबाद के दाउदनगर में पेट्रोल पंप लूट कर भागने के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा था, जबकि पुलिस को चकमा देकर दाउदनगर में ही राकेश यादव नदी में कूद गया था, तब से वह लापता था. पुलिस को शक था कि राकेश यादव बच कर निकल गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










