रेप की पीड़िता को पटना से लाया जायेगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jul 2015 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : कुछ दिनों पूर्व क्लब रोड स्थित बाल कल्याण समिति में युवती के साथ रेप के मामले की जांच को लेकर पीड़िता को पटना से लाने के लिए महिला थाना पुलिस ने कोर्ट में बुधवार को अर्जी दी, ताकि पीड़िता के मामले की जांच हो सके. बुधवार को आरा लाने के तहत यह आवेदन […]
विज्ञापन
आरा : कुछ दिनों पूर्व क्लब रोड स्थित बाल कल्याण समिति में युवती के साथ रेप के मामले की जांच को लेकर पीड़िता को पटना से लाने के लिए महिला थाना पुलिस ने कोर्ट में बुधवार को अर्जी दी, ताकि पीड़िता के मामले की जांच हो सके.
बुधवार को आरा लाने के तहत यह आवेदन दिया गया है, ताकि कोर्ट के आदेश मिलने के बाद उसे यहां लाकर पूछताछ के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये. बता दें कि मार्च, 2015 में बिहिया थाना क्षेत्र में अपने घर से भागी युवती को पश्चिम बंगाल की वर्धमान जीआरपी ने बरामद कर वर्धमान की ही बाल कल्याण समिति को सौंपा था. तब भोजपुर जिले से मामला जुड़े होने के कारण युवती को स्थानीय बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया. पीड़िता का आरोप था कि उसके साथ एक महिला केंद्र पर ले जाकर नौकरी देने का झांसा देकर 8-10 दिनों तक यौन शोषण किया गया था. बाद में उसे पटना बाल कल्याण समिति में सौंप दिया गया.
इस बात का खुलासा तब हुआ, जब एक महिला ने इस बात की शिकायत महिला आयोग में की थी. बाद में स्थानीय पुलिस हरकत में आयी और महिला थाने में दो एनजीओ संचालन मणी पांडेय एवं संजीव के विरुद्ध केस दर्ज किया गया. कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद एक- दो दिनों में पूछताछ के लिए युवती को आरा लाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










