नोखा के रेलकर्मी की आरा में बस से कुचल कर मौत

Published at :23 Jul 2015 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
नोखा के रेलकर्मी की आरा में बस से कुचल कर मौत

विरोध में जाम की सड़क, बस जब्त आरा : नवादा थाना क्षेत्र के मिल रोड स्थित बिजली विभाग के सामने एक अनियंत्रित बस ने बुधवार की देर शाम रायपुर में नौकरी करनेवाले रेलवे के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को रौंद डाला, जिसके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मौत से गुस्साये लोगों ने कुछ देर के […]

विज्ञापन
विरोध में जाम की सड़क, बस जब्त
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के मिल रोड स्थित बिजली विभाग के सामने एक अनियंत्रित बस ने बुधवार की देर शाम रायपुर में नौकरी करनेवाले रेलवे के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी को रौंद डाला, जिसके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मौत से गुस्साये लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया.
इधर, नवादा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को पकड़ी मोड़ से जब्त कर लिया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम बिजली विभाग के ठीक सामने एक अनियंत्रित बस ने रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के विसुनपुरा गांव निवासी देवानंद चौधरी को रौंद डाला. घटना से गुस्साये लोग सड़क जाम कर चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. इस दौरान मिल रोड, स्टेशन रोड व बस स्टैंड रोड में जाम लग गया.
ऑटो व बाइक की टक्कर, युवक जख्मी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोरया मठिया के समीप बुधवार को ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन