अपहरण की गयी महिला आरा से बरामद, अपहरणकर्ता फरार

Published at :21 Jul 2015 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
अपहरण की गयी महिला आरा से बरामद, अपहरणकर्ता फरार

आरा : पिछले 13 जुलाई को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा सलेमपुर गांव से अपहरण की गयी महिला को आरा से पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि आरोपित बेहरा निवासी कल्लू यादव फरार बताया जाता है. बरामद की गयी महिला पिंकी देवी ने पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया कि गांव के ही […]

विज्ञापन
आरा : पिछले 13 जुलाई को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा सलेमपुर गांव से अपहरण की गयी महिला को आरा से पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि आरोपित बेहरा निवासी कल्लू यादव फरार बताया जाता है. बरामद की गयी महिला पिंकी देवी ने पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया कि गांव के ही कल्लू यादव ने जबरन अपहरण कर पटना में ले जाकर बंधक बनाया था, स्थानीय पुलिस अपहरणकर्ता कल्लू यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पति के बयान पर उदवंतनगर थाने में हुआ था मामला दर्ज : 13 जुलाई को घर से गायब पिंकी देवी के पति शिवकुमार यादव ने स्थानीय थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए अपनी पत्नी के गायब होने का सनहा दर्ज कराया था. तब से पुलिस पिंकी देवी की तलाश में लगी हुई थी.
10 को जमानत पर छूटा था आरोपित : अपहरण के मामले में अभियुक्त बनाये गये बेहरा निवासी कल्लू यादव कुछ दिन पूर्व राज ऑटो मोबाइल में तोड़-फोड़ करने एवं रंगदारी मांगने के मामले में जेल से 10 जुलाई को जमानत पर छूटा था.
पिंकी के बयान से अपहरण का हुआ खुलासा : आरा में बरामद की गयी पिंकी देवी ने अपने बयान में कहा कि बेहरा निवासी कल्लू यादव ने उसका अपहरण कर पटना में रखा था. वह आरा लाकर दूसरे जगह रखना चाहता था तभी भीड़-भाड़ को देख कर वह भाग खड़ा हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन