बंदियों के स्थानांतरण का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं

Published at :15 Jul 2015 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
बंदियों के स्थानांतरण का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं

आरा : मंडल कारा, आरा में बंद विचाराधीन बंदी लंबू शर्मा, चांद मियां, प्रमोद सिंह तथा जदयू विधायक सुनील पांडेय को सुरक्षा कारणों से स्थानांतरित किये जाने का फिलहाल कोई भी प्रस्ताव जिलाधिकारी स्तर से मुख्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है.कारा महानिरीक्षक प्रेम सिंह मीणा ने दूरभाष पर कहा कि उक्त विचाराधीन बंदियों में से […]

विज्ञापन
आरा : मंडल कारा, आरा में बंद विचाराधीन बंदी लंबू शर्मा, चांद मियां, प्रमोद सिंह तथा जदयू विधायक सुनील पांडेय को सुरक्षा कारणों से स्थानांतरित किये जाने का फिलहाल कोई भी प्रस्ताव जिलाधिकारी स्तर से मुख्यालय को प्राप्त नहीं हुआ है.कारा महानिरीक्षक प्रेम सिंह मीणा ने दूरभाष पर कहा कि उक्त विचाराधीन बंदियों में से किसी को मंडल कारा से बाहर किसी अन्य कारा में भेजे जाने का प्रशासन से कोई प्रस्ताव नहीं आया है.
उन्होंने कहा कि यदि जिलाधिकारी के माध्यम से सुरक्षा कारणों को लेकर किसी बंदी को अन्यत्र स्थानांतरण करने का प्रस्ताव आयेगा, तो उस पर मुख्यालय स्तर से सहमति ली जायेगी. कारा महानिरीक्षक ने कहा कि मंडल कारा के कई कारणों से सुरक्षा बढ़ाने को लेकर डीएम और एसपी को पत्र भेजा जा चुका है. डीएम और एसपी को भेजे गये पत्र में जेल की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन को चौकन्ना रहने को कहा गया है.
विधायक समेत चार पर चाजर्शीट करने की तैयारी
आरा : सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट मामले में भोजपुर पुलिस जदयू विधायक सुनील पांडेय, चांद मियां, लंबू शर्मा और विनय शर्मा पर चाजर्शीट लगाने की तैयारी में जुट गयी है. सूत्रों के अनुसार, हाइकोर्ट ने 15 दिनों के अंदर सभी आरोपितों के विरुद्ध आरोपपत्र समर्पित करने का आदेश दिया है. इसके पूर्व छह आरोपितों के विरुद्ध आरोपपत्र समर्पित किया जा चुका है.
बता दें कि सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट से जुड़े जेल में बंद जदयू विधायक सुनील पांडेय, चांद मियां, लंबू शर्मा और विनय शर्मा के विरुद्ध चाजर्शीट करना बाकी रह गया है.
विधायक को हृदय रोग की आशंका
आरा : सदर अस्पताल के प्रतिनिधि वार्ड में भरती जदयू विधायक सुनील पांडेय हर्ट प्रेशर के बदले हृदय रोग से ग्रसित होने की संभावना है, लेकिन विधायक हृदय रोग से ग्रसित हैं या कोई और गंभीर बीमारी से संक्रमित हैं, इसका खुलासा पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा. इसको लेकर बुधवार को विधायक की कई तरह की जांच करायी गयी है.
कुछ जांच की रिपोर्ट भी मेडिकल टीम को मिल चुकी है और कुछ आनी बाकी है. कुछ जांच रिपोर्ट में नॉर्मल और कुछ में गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. मेडिकल टीम ने प्रभारी सिविल सजर्न से पांच सदस्यीय एमडी चिकित्सकों की मेडिकल टीम गठित कर विधायक की विस्तृत स्वास्थ्य जांच कराने की मांग की है. विधायक के स्वास्थ्य की देखभाल सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुनील द्वारा की गयी.
विधायक की क्या-क्या करायी गयी जांच : मेडिकल टीम ने जेल में बंद जदयू विधायक सुनील पांडेय का ब्लड शूगर, किडनी, एसजीपीटी, इएसआर, इसीजी, एक्स-रे कमर और छाती दोनों की जांच करायी है, लेकिन देर शाम तक विधायक की सभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है.
विधायक के स्वास्थ्य पर चिकित्सक ने रखी नजर : तीन सदस्यीय मेडिकल टीम के चिकित्सक डॉ किशुन (एमबीबीएस), डॉ मिथिलेश कुमार (एमएस) तथा डॉ केएन सिन्हा (एमडी) द्वारा विधायक के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है, जबकि बुधवार को विधायक सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुनील राय की देख-रेख में रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन