विभिन्न दुर्घटनाओं में 11 लोग जख्मी

Published at :15 Jul 2015 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न दुर्घटनाओं में 11 लोग जख्मी

आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न हादसों में मंगलवार को करीब 11 लोग जख्मी हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी बाजार के रहनेवाले मनोज कुमार की पत्नी जूही कुमारी मोटरसाइकिल से दुर्घटना ग्रस्त हो गयी, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती […]

विज्ञापन
आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न हादसों में मंगलवार को करीब 11 लोग जख्मी हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी बाजार के रहनेवाले मनोज कुमार की पत्नी जूही कुमारी मोटरसाइकिल से दुर्घटना ग्रस्त हो गयी, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
वहीं दूसरी घटना महकमपुर में घटी अजब नारायण सिंह के पुत्र नीतीश कुमार सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. वहीं पीरो थाना क्षेत्र के रामडीह गांव में सोनू कुमार बुरी तरह जख्मी हो गये, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार रंजन यादव, पीरो थाना क्षेत्र के गोविंदडीह निवासी मोटरसाइकिल से गिर गये. सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी मोड़ पर अनियंत्रित वाहन के पलटने से उस पर सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना मंगलवार की है. पकड़ी निवासी निर्मल पंडित के पुत्र शुभम कुमार, राजेश कुमार के 15 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार व उमेश पंडित के पुत्र राहुल कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. तीनों जख्मी राहुल, शुभम व चंदन नाबालिग बताये जा रहे हैं. चिकित्सक के अनुसार, दो की स्थिति काफी नाजुक है.
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर में सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक अशोक यादव बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.
इधर, घर में वायरिंग ठीक कर रहा 15 साल का युवक करेंट की चपेट में आ गया. इस हादसे मे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव निवासी धरीछन सिंह के पुत्र गोली सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन