पाकिस्तानी सूट बना आकर्षण का केंद्र

Published at :11 Jul 2015 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी सूट बना आकर्षण का केंद्र

आरा : रमजान के चौथे जुमे की नमाज के साथ शहर के बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़ जुटने लगी है. बाजारों में अलग-अलग किस्म के कपड़ों की बिक्री हो रही है. इस बार पाकिस्तानी सूट की डिमांड है. दुकानों में पाकिस्तानी सूट की खरीदारी करते युवतियों को देखा जा रहा है. रेडिमेड कपड़ों की […]

विज्ञापन
आरा : रमजान के चौथे जुमे की नमाज के साथ शहर के बाजारों में खरीदारी को लेकर भीड़ जुटने लगी है. बाजारों में अलग-अलग किस्म के कपड़ों की बिक्री हो रही है. इस बार पाकिस्तानी सूट की डिमांड है. दुकानों में पाकिस्तानी सूट की खरीदारी करते युवतियों को देखा जा रहा है. रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ जुट रही है.
बाजार में छोटे बच्चों के लिए पायजामा, बाबा सूट, पठान सूट, जिंस, टी शर्ट अलग-अलग किस्म के मौजूद हैं. शहर की नागरमल सहित कई दुकानों व मॉलों में भीड़ उमड़ रही है. पाकिस्तानी सूट की खासियत यह है कि यह कामदार है. 2000 से लेकर 5000 तक के रेंज में यह बाजारों में उपलब्ध है.
चौधरियाना की शबाना परवीन एवं रूबी इशरार ने कहा कि वे इस बार पाकिस्तानी सूट ही ईद में पहनेंगी. रूबी इशरार ने कहा कि इस बार मैं ईद पर अपने पति के लिए भी खास तौर पर खरीदारी कर रही हूं. हर बार तो वे ही हमारे लिए खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार ईद में मेरे द्वारा खरीदे गये कपड़े वे पहनेंगे. पठान सूट के लिए कपड़ा खरीद कर बनाने के लिए टेलर के पास भेजूंगी.
क्या कहते हैं व्यवसायी
नागरमल के प्रोपराइटर उमेश बेड़िया ने कहा कि ईद को लेकर मॉल में कई तरह के कपड़े मंगाये गये हैं. बच्चे, जवान व हर वर्ग के लोगों के लिए मॉल में कपड़े उपलब्ध हैं. आम से लेकर खास वर्ग तक के लोगों के लिए कपड़े मौजूद हैं. ईद को लेकर बिक्री ठीक चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन