माइक्रो प्रेक्षक व दंडाधिकारी शांतिपूर्ण कराएं मतदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2015 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : एमएलसी चुनाव को स्वच्छ,शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंकज कुमार पाल और पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने चुनाव कार्य में लगाये गये अधिकारियों की संयुक्त ब्रिफिंग की. संयुक्त ब्रिफिंग के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पीठासीन पदाधिकारी मतदान केंद्र पर पहुंचने के […]
विज्ञापन
आरा : एमएलसी चुनाव को स्वच्छ,शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंकज कुमार पाल और पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने चुनाव कार्य में लगाये गये अधिकारियों की संयुक्त ब्रिफिंग की.
संयुक्त ब्रिफिंग के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पीठासीन पदाधिकारी मतदान केंद्र पर पहुंचने के साथ ही चुनाव पूर्व की सारी तैयारियां करना सुनिश्चित करेंगे. अगर मतदान केंद्र पर या उसके आस पास किसी प्रत्याशी/ राजनैतिक दल का पोस्टर और बैनर टांगा हो तो उसे हटा दे. मतदान के दिन मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में कोई राजनैतिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए.
वहीं मत डाले जाने वाले कक्ष में कोई पुलिस पदाधिकारी, कोई नेता, कोई पत्रकार या फोटोग्राफर का प्रवेश नहीं होना चाहिए, अर्थात मतदान की गोपनीयता भंग न हो. पीठासीन पदाधिकारी नियमानुसार एक मतदान अभिकर्ता तथा दो रिजर्व मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति करेंगे. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्यामनंद शर्मा,अपर समाहर्ता सुरेश कुमार सिन्हा, एसडीओ सदर अनिल कुमार सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे.
पीठासीन अधिकारी रैंडम तरीके से बैलेट पेपर करे निर्गत
जिलाधिकारी ने पीठासीन पदाधिकारियों को बैलेट पेपर लगातार निर्गत नहीं करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि पीओ रैंडम तरीके से बैलेट पेपर निर्गत करेंगे, ताकि मतदान अभिकर्ता मतदाता का सिरियल नंबर न जान सके.
माइक्रो प्रेक्षक चुनाव प्रक्रिया का करेंगे सूक्ष्म अवलोकन
जिलाधिकारी ने माइक्रो प्रेक्षक को कहा कि वे चुनाव प्रक्रिया का सूक्ष्म अवलोकन करेंगे. मतदान कार्य चुनाव आयोग के नियमानुसार हो रहा है अथवा नहीं इन सब बातों पर विशेष तौर पर नजर रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










