तीन दिनों की पूछताछ के बाद लंबू को भेजा गया जेल

Published at :06 Jul 2015 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिनों की पूछताछ के बाद लंबू को भेजा गया जेल

पूछताछ के दौरान लंबू शर्मा ने खोले कई राज आरा : मुख्य न्याय दंडाधिकारी ने कोर्ट बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपित लंबू शर्मा को तीन दिन के रिमांड पर नगर थाना को देने का आदेश दिया है. आदेश के आलोक में नगर थानाध्यक्ष ने जेल से लंबू शर्मा को तीन दिन के रिमांड पर लिया […]

विज्ञापन
पूछताछ के दौरान लंबू शर्मा ने खोले कई राज
आरा : मुख्य न्याय दंडाधिकारी ने कोर्ट बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपित लंबू शर्मा को तीन दिन के रिमांड पर नगर थाना को देने का आदेश दिया है. आदेश के आलोक में नगर थानाध्यक्ष ने जेल से लंबू शर्मा को तीन दिन के रिमांड पर लिया था. रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ कर जेल भेज दिया गया.
ज्ञातव्य हो कि गत 23 जून को पुलिस ने कोर्ट बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपित लंबू शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. कोर्ट बम ब्लास्ट के दौरान एक महिला व एक पुलिस जवान की मौत हो गयी थी. जबकि कई लोग जख्मी हो गये थे.
तीन दिनों तक लिये गये रिमांड के दौरान लंबू शर्मा ने पुलिस के समक्ष कई राज खोला है. बहरहाल अब देखना यह है कि लंबू शर्मा ने जिन-जिन लोगों का नाम लिया है, उसको पुलिस रिमांड पर लेकर कब पूछताछ करती है यह यक्ष प्रश्न बन गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन