10 वर्षो में बदली सूबे की तसवीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2015 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

बिक्रमगंज (कार्यालय) : जदयू के हर घर दस्तक कार्यक्रम के मद्देनजर पार्टी के वरीय नेता रघुनाथ सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को नोनहर, धनगाई व ठोड़न टोला आदि गांवों में घर-घर पहुंच कर नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यो की चर्चा की. श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व बिहार […]
विज्ञापन
बिक्रमगंज (कार्यालय) : जदयू के हर घर दस्तक कार्यक्रम के मद्देनजर पार्टी के वरीय नेता रघुनाथ सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को नोनहर, धनगाई व ठोड़न टोला आदि गांवों में घर-घर पहुंच कर नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यो की चर्चा की. श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व बिहार विकास कर रहा है. 10 वर्षो से नीतीश कुमार की सरकार बिहार में है और इन 10 सालों में सूबे ही दशा ही बदल गयी है.
उन्होंने लोगों से एक बाद फिर नीतीश को मौका देने की अपील की. आगामी सात जुलाई को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए स्थानीय निकाय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र सासाराम-कैमूर से राजद-जदयू कांग्रेस और राकांपा महागंठबंधन के प्रत्याशी अनिल सिंह यादव के पक्ष में मतदान के लिए बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंडों में रविवार को संपर्क अभियान चलाया.
इस दौरान प्रतिनिधियों को मतदान प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी. अभिनेता सह राजद के युवा नेता संजय सिंह यादव के नेतृत्व में बिक्रमगंज नगर पंचायत में संपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान विजय सिंह यादव, खुशीचंद गुप्ता व शमीम इद्रिसी सहित कई लोग शामिल थे. वहीं, प्रखंड क्षेत्र के मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय प्रकाश चौधरी, सचिव भागीरथी सिंह के नेतृत्व में संपर्क अभियान चलाया गया.
उधर, पूर्व जिला पार्षद सह जदयू के वरीय नेता गुप्तेश्वर मिश्र के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों से महागंठबंधन के प्रत्याशी अनिल सिंह यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की गयी. संपर्क अभियान मे संजय वर्मा, राजा पटेल, विजेंद्र दत्त मिश्र व मुन्ना मिश्र सहित कई लोग शामिल थे. जदयू के जिलाध्यक्ष ईश्वरचंद कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर मतदान के संबंध में जानकारी दी.
नीतीश सरकार की गिनायीं उपलब्धियां : संझौली (रोहतास). जनता दल (यू) के घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत रोहतास जिला जदयू के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के उदयपुर गांव में लोगों से संपर्क किया. मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताया. साथ ही, विधानसभा चुनाव में महागंठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की. कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वरचंद कुशवाहा, उपाध्यक्ष गीतांजलि शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, असलम अंसारी व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
जनसंपर्क कर मांगे वोट : संझौली (रोहतास). बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर महागंठबंधन प्रत्याशी अनिल सिंह यादव के पक्ष में मतदान करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से घर-घर जा कर मतदान करने की अपील की गयी. इसमें मुखिया संघ के अध्यक्ष सिकंदर सिंह, अशोक चंद्रवंशी, प्रमोद गुप्ता, हरेराम सिंह व सुभाष राम सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










