आइआइटी में सफल व इंटर में कॉलेज टॉपर छात्र को किया गया सम्मानित

Published at :01 Jul 2015 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
आइआइटी में सफल व इंटर में कॉलेज टॉपर छात्र को किया गया सम्मानित

आरा : राम चंद्र सिंह इंटर महाविद्यालय ढाकाकरम बरनाव (जगदीशपुर) के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ शेखर कुमार, संचालन प्राचार्य प्रो अनिल कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो मुकेश कुमार ने किया. समारोह में आइआइटी की परीक्षा में ऑल इंडिया में 5160 एवं ओबीसी […]

विज्ञापन
आरा : राम चंद्र सिंह इंटर महाविद्यालय ढाकाकरम बरनाव (जगदीशपुर) के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ शेखर कुमार, संचालन प्राचार्य प्रो अनिल कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो मुकेश कुमार ने किया.
समारोह में आइआइटी की परीक्षा में ऑल इंडिया में 5160 एवं ओबीसी में 913 रैंक हासिल करनेवाले कॉलेज के छात्र रोहन कुमार तथा इंटर साइंस की परीक्षा में कॉलेज टॉपर छात्र राजीव कुमार गुप्ता (81.6 प्रतिशत) को सम्मानित किया गया. अध्यक्ष डॉ शेखर कुमार ने दोनों छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया. ग्रामीण क्षेत्र के इन छात्रों ने आइआइटी एवं इंटर में सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है. ग्रामीण परिवेश में रह कर भी इस तरह का प्रदर्शन करना इनकी प्रतिभा को दर्शाता है. उन्होंने छात्रों से अनुशासन एवं लगन के साथ आगे की शिक्षा ग्रहण कर अपना कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया.
उन्होंने कहा कि इंटर साइंस, कला एवं वाणिज्य में कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत है. इस मौके पर प्रो ममता कुमारी, प्रो आशा कुमारी, प्रो धनंजय कुमार, प्रो मोहम्मद जुनैद आलम, प्रो पंकज कुमार, प्रो रंजीता कुमारी सहित कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन