बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल

Published at :29 Jun 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल

सदर अस्पताल, शिवगंज, स्टेशन रोड, गोढ़ना रोड में लगा जलजमाव आरा : बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की स्थिति नारकीय हो गयी है. नाले के पानी की निकासी और ड्रेनेज सिस्टम तथा आउट फाल नाले की सफाई न होने के कारण नाले का […]

विज्ञापन
सदर अस्पताल, शिवगंज, स्टेशन रोड, गोढ़ना रोड में लगा जलजमाव
आरा : बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है. लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की स्थिति नारकीय हो गयी है. नाले के पानी की निकासी और ड्रेनेज सिस्टम तथा आउट फाल नाले की सफाई न होने के कारण नाले का गंदा पानी कई जगहों पर पसर गया है. इसके कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. आलम यह है कि नाले का कूड़ा – कचरा सड़कों पर पसर गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
सदर अस्पताल के परिसर में चारों तरफ जलजमाव : सदर अस्पताल परिसर में ड्रेनेज की व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी परिसर में लग गया है. मरीज पानी में होकर आने-जाने को मजबूर है. यही स्थिति आपातकालीन सेवा की है. इसके आगे बरसात के पानी का जमाव है. मरीजों का कहना है कि सदर अस्पताल में इलाज के भरती हुए हैं लेकिन पानी जमा होने के कारण कई रोग उत्पन्न होने का खतरा भी बना रहता है. साथ ही परिजनों को वार्ड में आने के लिए पानी में होकर आना पड़ता है.
कई जगहों पर जलजमाव से स्थिति बदतर : हल्की बारिश ने ही नगर निगम की कलई खोल दी है.
शहर के अतिव्यस्तम इलाके स्टेशन रोड, शिवगंज मोड़, गोपाली चौक, गोला रोड, न्यू पुलिस लाइन, पुरानी पुलिस लाइन, गोढ़ना रोड समेत कई जगहों पर जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
हल्की बारिश ने ही शहर की सूरत बिगाड़ दी है. लोग जलजमाव के बीच जाने को मजबूर है. बावजूद निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है. यदि यही हाल रहा, तो शहर में कई जगहों पर जलजमाव के कारण स्थिति बदतर हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन