मेडिकल बोर्ड का गठन कर कराया गया छात्र का पोस्टमार्टम

Published at :26 Jun 2015 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल बोर्ड का गठन कर कराया गया छात्र का पोस्टमार्टम

आरा : बुधवार की रात से लापता छात्र रोशन का शव गांव के आहर के समीप से मिला. परिजनों ने हत्या करने की आशंका जतायी है. घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव का है. इस घटना के बाद परिजनों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना पाकर […]

विज्ञापन
आरा : बुधवार की रात से लापता छात्र रोशन का शव गांव के आहर के समीप से मिला. परिजनों ने हत्या करने की आशंका जतायी है. घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के ध्यानी टोला गांव का है.
इस घटना के बाद परिजनों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. मेडिकल बोर्ड का गठन कर छात्र का पोस्टमार्टम कराया गया, जहां प्रथम दृष्टया छात्र के मृत्यु का कारण घुटन से होना बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार ध्यानी टोला गांव में एक व्यक्ति के यहां बहू भोज था, जहां मनोज सिंह का पुत्र रोशन कुमार खाना खाने गया था, जिसके बाद देर रात घर नहीं लौटा.
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं भी कोई अता-पता नही चल पाया. सुबह उसका शव गांव के आहर के समीप से मिला. मृतक रोशन कुमार दूसरी कक्षा का छात्र था. इस घटना से गुस्साये परिजनों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. दो घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रा ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद जाम को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि छात्र के शरीर पर किसी प्रकार का जख्म का निशान नहीं पाया गया है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है.
मायके के परिजनों को सौंपा गया शव
शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद महिला के मायके के परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस फरार चल रहे नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है, जबकि महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. विवाहिता के मायके के परिजनों ने बताया कि पूनम को तीन माह का गर्भ भी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन