महिला को पीटा, युवक पर तेजाब

बिहिया : डायन बता कर महिला को पीटने की घटना का विरोध करना युवक को महंगा पड़ा़ विरोध कर रहे युवक पर नामजद लोगों द्वारा तेजाब फेंक दिया गया, जिससे युवक झुलस गया़ घटना में एक महिला समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गय़े तेजाब फेंकने से घायल हुए युवक मुकेश कुमार तथा पंचरतनी […]
बिहिया : डायन बता कर महिला को पीटने की घटना का विरोध करना युवक को महंगा पड़ा़ विरोध कर रहे युवक पर नामजद लोगों द्वारा तेजाब फेंक दिया गया, जिससे युवक झुलस गया़ घटना में एक महिला समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गय़े
तेजाब फेंकने से घायल हुए युवक मुकेश कुमार तथा पंचरतनी देवी व कमलेश यादव का बिहिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया़ तेजाब से जले मुकेश कुमार को बाद में बेहतर इलाज के लिए आरा ले जाया गया़ घटना बिहिया थाना क्षेत्र के अमेया गांव की बतायी जा रही है़
जानकारी के अनुसार अमेया गांव में नामजद लोगों द्वारा डायन कह कर एक महिला की पिटाई की जा रही थी, जिसका मुकेश कुमार ने विरोध जताया़ मामले का विरोध करने से गुस्साये नामजद लोगों द्वारा तेजाब फेंक कर मुकेश कुमार को जख्मी कर दिया गया़ घटना को लेकर पीड़ितों द्वारा बिहिया थाना में एक आवेदन दिया गया है़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










