यूपी से जुड़े हैं अपराधियों के तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2015 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : भोजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने चार बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा. पकड़े गये सदस्यों के पास से चार बाइक भी बरामद की गयी है. बाइक चोर गरोह के पकड़े गये सदस्यों में बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया […]
विज्ञापन
आरा : भोजपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने चार बाइक चोर गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा. पकड़े गये सदस्यों के पास से चार बाइक भी बरामद की गयी है.
बाइक चोर गरोह के पकड़े गये सदस्यों में बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी रमेश कुमार सिंह के पुत्र धीरज कुमार सिंह, कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव निवासी अजीत सिंह के पुत्र चंदन सिंह, एकौना घाट के असगर अली के पुत्र राजू खान, छपरा जिले के रबीलगंज थाना क्षेत्र के बैजू टोला गांव निवासी नेपाली सिंह के पुत्र नारायण सिंह शामिल है. एसपी ने बताया कि इनके तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं. ये चोरी करने के बाद बाइक को पांच हजार से 10 हजार रुपये में उत्तर प्रदेश के बलिया तथा छपरा के दियारा क्षेत्र में बेच देते हैं. मास्टर माइंड के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
इस तरह गिरोह तक पहुंची पुलिस : सबसे पहले कोर्ट के समीप से सीसीटीवी के लाइव फुटेज के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल कि चोरी करते धीरज कुमार को पकड़ा, जिसके बाद एक-एक कर मामले का खुलासा होने लगा. अब तक चुराये गये बाइक में गिरोह की सदस्यों का हाथ रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










