व्यवसायी पुत्र की जहर दे हत्या, खेत से मिला शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

घटनास्थल से गमछा, मोबाइल सहित कई सामान हुए बरामद आरा/चरपोखरी : स्थानीय थाना क्षेत्र के चरपोखरी गांव में व्यवसायी पुत्र पिंटू साह उर्फ लल्लू साह को जहर देकर मार डाला गया, जबकि साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को पास के रेलवे स्टेशन स्थित खेत से बरामद किया गया. मृतक के पिता अवधेश साह […]
विज्ञापन
घटनास्थल से गमछा, मोबाइल सहित कई सामान हुए बरामद
आरा/चरपोखरी : स्थानीय थाना क्षेत्र के चरपोखरी गांव में व्यवसायी पुत्र पिंटू साह उर्फ लल्लू साह को जहर देकर मार डाला गया, जबकि साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को पास के रेलवे स्टेशन स्थित खेत से बरामद किया गया. मृतक के पिता अवधेश साह के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अवधेश साह चरपोखरी बाजार में मिठाई का दुकान चलाता है. उसका पुत्र पिंटू उर्फ लालू कल शाम से ही घर से गायब था.
सुबह उसका शव पास के खेत से बरामद किया गया, जबकि घटनास्थल पर गमछा, मोबाइल सहित कई समान बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है. फिलहाल पुलिस इस मामले में मुमताज तथा अकबर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि और लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है. वहीं मृतक के परिजनों के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










