रमना मैदान में सुबह में टहलें और पूरे दिन रहें चुस्त-दुरुस्त

Updated at :14 Jun 2015 8:53 AM
विज्ञापन
रमना मैदान में सुबह में टहलें और पूरे दिन रहें चुस्त-दुरुस्त

आरा : रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में सुबह के पांच बजे से ही टहलनेवाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है. पार्क में सुबह पांच बजे से टहलनेवालों लोगों की इंट्री होने लगती है, जो आठ बजे तक चलती है. आठ बजे के बाद दो घंटे तक पार्क की साफ-सफाई को लेकर […]

विज्ञापन
आरा : रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में सुबह के पांच बजे से ही टहलनेवाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है. पार्क में सुबह पांच बजे से टहलनेवालों लोगों की इंट्री होने लगती है, जो आठ बजे तक चलती है.
आठ बजे के बाद दो घंटे तक पार्क की साफ-सफाई को लेकर बंद कर दिया जाता है. सुबह में टहलने आनेवाले लोगों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है, जबकि 10 बजे के बाद आनेवाले लोगों से पांच रुपये शुल्क लिये जाते हैं.
टहलने के लिए दोनों ट्रैक बनाये गये हैं. वहीं ग्राउंड के चारों तरफ हरे-भरे घास और फूल पत्तियां लगाये गये हैं, जो अनायास अपनी ओर लोगों को खिंचती है. सुबह का टहलना काफी फायदेमंद होता है. सुबह से ही पूरे दिन पार्क लोगों के चहलकदमी से गुलजार रहता है. ऐसे भी वीर कुंवर सिंह पार्क के सुंदरता को देखने के लिए लोग आते रहते हैं. पार्क के बीचो-बीच एक तालाब बनाया गया है, जिसमें लोग बोटिंग का भी मजा लेते हैं.
टहलने के बाद पार्क में ही करते है योगा और व्यायाम : टहलने के बाद लोग पार्क के एक किनारे बैठ कर योग और व्यायाम करते हैं. वहीं योग सिखाने के लिए पार्क में कई लोग आते है, जो लोगों को योग सिखाते हैं. कुछ लोग शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रणयाम और व्यायाम भी करते हैं. सुबह से ही पार्क लोगों की चहलकदमी से गुलजार रहता है.
सिविल लाइन निवासी अवधेश राय ने बताया कि मैं 10 वर्षो से लगातार टहलने के लिए पार्क में आ रहा हूं.आज तक मुङो किसी प्रकार की बीमारी नहीं हुई है. सुबह जग कर टहलने के बाद तरो- ताजगी का एहसास होता है. वहीं क्लब रोड निवासी श्री भगवान पांडेय ने बताया कि सुबह चार बजे उठ कर टहलने के लिए वीर कुंवर सिंह पार्क आता हूं. तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टरों ने सुबह जग कर टहलने की सलाह दी थी, जिसके बाद से मुङो आज तक डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी. वहीं शिवगंज निवासी सुमरज जैन ने बताया कि टहलने से शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहता है. वहीं शरीर में पूरे दिन ऊर्जा का संचार होते रहता है.
चंदवा निवासी विजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतिदिन टहलने के लिए मैं वीर कुंवर सिंह पार्क आता हूं, जहां सुबह में घासों की हरियाली और फूलों की खुबसुरती देख कर पूरी तरह मन प्रफुलित हो जाता है. सीके रोड निवासी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पार्क में प्रतिदिन टहलने आता हूं, जिससे आज तक किसी प्रकार की बीमारी नहीं हुई. वहीं बाबू बाजार निवासी कलक्टर ने बताया कि 10 वर्षो से टहलने के लिए पार्क आता हूं. आज तक मुङो कोई बीमारी नहीं है. वहीं चित्रटोली रोड निवासी शशि भूषण सिंह ने बताया कि टहलने और व्यायाम करने से शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहता है.
सुबह में उठ कर टहलनेवाले लोगों को बीमारियां कम होती है. वहीं हरी जी के हाता निवासी डॉ बीके राय ने बताया कि टहलने के लिए मैं अपने परिवार और बच्चे के साथ प्रतिदिन आता हूं. अब तक हमें किसी प्रकार की बीमारी नहीं हुई है. वहीं रामनगर निवासी उमेश पांडेय ने बताया कि टहलने के कारण आज तक किसी प्रकार की बीमारी नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन