तीसरे दिन दो प्रत्याशियों ने खरीदे परचे

Updated at :14 Jun 2015 8:52 AM
विज्ञापन
तीसरे दिन दो प्रत्याशियों ने खरीदे परचे

आरा : नगर निकाय कोटे के एमएलसी पद के लिए होनेवाले चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन भी खाता नहीं खुला. निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार पाल नामांकन दाखिला के तीसरे दिन भी प्रत्याशी के इंतजार में पूरे दिन कार्यालय कक्ष में बैठे रहे. नामांकन दाखिला के तीसरे दिन नगर निकाय कोटे के एमएलसी पद के […]

विज्ञापन
आरा : नगर निकाय कोटे के एमएलसी पद के लिए होनेवाले चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन भी खाता नहीं खुला. निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार पाल नामांकन दाखिला के तीसरे दिन भी प्रत्याशी के इंतजार में पूरे दिन कार्यालय कक्ष में बैठे रहे. नामांकन दाखिला के तीसरे दिन नगर निकाय कोटे के एमएलसी पद के चुनाव के लिए किसी प्रत्याशी द्वारा परचा नहीं भरा गया.
इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष के बाहर और परिसर में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस बल पूरे दिन तैनात रहे. नामांकन दाखिला के तीसरे दिन दो प्रत्याशियों द्वारा परचा की खरीद की गयी, जिसमें राजद प्रत्याशी राधा चरण सेठ और एक अन्य प्रत्याशी सुरेश राम शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन