जिले में तेज आंधी, पानी से कई पेड़ हुए धराशायी

Updated at :14 Jun 2015 8:52 AM
विज्ञापन
जिले में तेज आंधी, पानी से कई पेड़ हुए धराशायी

शुक्रवार की देर शाम आयी आंधी, पानी ने जिले में जहां एक ओर हल्की तबाही मचायी है. वहीं दूसरी तरफ लोगों को ऊमस भरी गरमी से राहत भी मिली है. आंधी पानी के कारण कई जगहों पर पेड़ भी धरासाई हो गये, जबकि तार टूटने से कई इलाकों की बिजली भी बाधित रही. वहीं आंधी […]

विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम आयी आंधी, पानी ने जिले में जहां एक ओर हल्की तबाही मचायी है. वहीं दूसरी तरफ लोगों को ऊमस भरी गरमी से राहत भी मिली है. आंधी पानी के कारण कई जगहों पर पेड़ भी धरासाई हो गये, जबकि तार टूटने से कई इलाकों की बिजली भी बाधित रही. वहीं आंधी के कारण आम के फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. वहीं आंधी की चपेट में आकर आधा दर्जन लोग अलग-अलग जगहों पर जख्मी हो गये.
आरा : जिले में आंधी पानी के कारण कई जगहों पर पेड़ धरासायी हो गये. कई पेड़ों के डहनिया टूट कर बिजली तारों पर गिर पड़ी, जिससे घंटों कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही. जिले में आंधी पानी के चपेट में आकर आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. सबसे ज्यादा आंधी पानी से नुकसान आम की फसलों को हुआ है. स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप शीशम का पेड़ गिरने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही.
हालांकि बाद में विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति दुरुस्त की गयी. वहीं अजिमाबाद थाना क्षेत्र के अजिमाबाद में आंधी से कई झोंपड़ियां तबाह हो गयी, जबकि दीवार गिरने से तीन लोग जख्मी हो गये.
आंधी-पानी से लाखों रुपये मूल्य के संपत्ति का नुकसान हुआ है.आम की फसलों को सबसे ज्यादा पहुंचा नुकसान : बाजारों में आज आंधी के कारण आमों की आमद काफी रही, जिसका असर उनके कीमतों पर भी पड़ा. कल तक 20 रुपये प्रति केजी कच्च आम मिल रहा था, आज वहीं चार से आठ रुपये कि लो तक मिल रहा है. दुकानदार किसी भी कीमत पर आमों को बेचने के लिए तैयार थे.
आम का रेट एक नजर में
कच्च आम (आंधी का मारा हुआ): चार से छह रुपये किलो.
आचार का आम : 10 रुपये प्रति किलो
पका आम : 30 से 50 रुपये प्रति किलो (लंगड़ा व दुधिया लंगड़ा)
दशहरी आम : 30 रुपये प्रति कि लो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन