माले का भोजपुर बंद : सड़क को कई जगहों पर किया बाधित, लोग हुए परेशान

Updated at :13 Jun 2015 10:41 AM
विज्ञापन
माले का भोजपुर बंद : सड़क को कई जगहों पर किया बाधित, लोग हुए परेशान

आरा : भाकपा माले द्वारा भोजपुर बंद का जिले में असर देखने को मिला. सुबह से ही भाकपा माले के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराया. वहीं बस स्टैंड के समीप आरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया, जबकि बंद समर्थकों का जत्था स्थानीय स्टेशन पहुंचा, […]

विज्ञापन
आरा : भाकपा माले द्वारा भोजपुर बंद का जिले में असर देखने को मिला. सुबह से ही भाकपा माले के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराया. वहीं बस स्टैंड के समीप आरा-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया, जबकि बंद समर्थकों का जत्था स्थानीय स्टेशन पहुंचा, जहां डाउन लाइन में खड़ी वास्कोडिगामा एक्सप्रेस को घंटों रोके रखा.
डाउन में जानेवाली कई ट्रेने अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रही. जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इधर गड़हनी, पवना, नारायणपुर, खेड़ी , अजिमाबाद, पीरो, सहार, देव, जेठवार, फतेहपुर, संदेश, जगदीशपुर सहित कई जगहों पर बंद कर मिला जुला असर देखने को मिला. बंद में रघुवर पासवान, संदीप, भोला यादव, दशई राम, कृष्ण कुमार निर्मोही, जवाहर लाल सिंह सहित कई लोगों ने अलग-अलग जगहों पर बंद का नेतृत्व किया.
रेलवे और सड़क मार्ग को बनाया निशाना : सड़क जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सड़क जाम को हटाया गया. वहीं रेलवे यात्री भी काफी परेशान दिखे. रेल यातायात भी जगह-जगह बाधित रही.
इन मांगों को ले भोजपुर बंद का किया था आह्वान : भाकपा माले धान खरीद में किसानों के पैसे की शीघ्र भुगतान करने, नहरों के अंतिम छोड़ तक पानी पहुंचाने, राशन-केरोसिन, इंदिरा आवास, गरीबों को पांच-पांच डिसमिल जमीन, माले नेताओं को फंसाये गये झूठे मुकदमों को वापस लेने, कर्मियों को नियमित तथा वेतनमान तय करे सहित सात सूत्री मांगे शामिल थी.
मांगों को ले सातवें दिन भी अनशन पर रहे माले नेता
किसानों के धान खरीद सहित सात सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठे माले नेता सुदामा प्रसाद और राजू यादव का अनशन सातवें दिन भी जारी रहा, लेकिन जिला प्रशासन के किसी अधिकारी द्वारा अब तक अनशनकारियों से वार्ता नहीं की गयी है. सात दिनों से अनशन पर बैठे रहने के कारण इनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आयी है.वहीं लोगों में काफी आक्रोश है. अनशनकारियों की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है.
बंद समर्थकों ने दुकानों को कराया बंद
भाकपा माले के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद कराया. बंद समर्थक लोगों से दुकान व प्रतिष्ठानों को बंद कराने की अपील कर रहे थे. बंद को ले पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की थी. बंद को देखते हुए सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.
आइसा ने जिला प्रशासन का फूंका पुतला
भोजपुर पुलिस द्वारा 11 जून को चौक-चौराहों पर आम नागरिकों की की गयी पिटाई के विरुद्ध छात्र संगठन आइसा ने रेलवे स्टेशन परिसर में जिला प्रशासन का पुतला फूंका. इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया. वक्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की पिटाई पुलिस की मानसिकता को दर्शाता है. इस मौके पर सबीर, राजू राम, संदीप, राकेश, अभय कुशवाहा, मुकेश पाल, शिव प्रकाश, रोशन, पुष्कर, अंकुर पांडेय, अंकित, कृष्ण मुरारी, अमित सहित कई लोग शामिल थे.
शुक्रवार की देर शाम आयी तेज आंधी पानी से लोगों को ऊमस भरी गरमी से राहत मिली है. मॉनसून की पहली बारिश का लोगों ने भींग कर आनंद उठाया. तेज हवा के साथ आयी बारिश से लोगों को राहत मिली है. धूल भरी आंधी के कारण अंधेरा छा गया था. सुबह से ही आकाश में हल्के बादल छाये हुए थे.
आरा : गरमी से लोगों थोड़ी बहुत निजात शुक्रवार को मिली. मौसम का बदला मिजाज और देर शाम हुई झमाझम बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है. लोगों ने बारिश के कारण राहत की सांस ली है. शुक्रवार की देर शाम तेज आंधी के साथ आयी बारिश ने लोगों को ऊमस भरी गरमी से निजात दिलायी है.
लोगों ने मॉनसून के पहली बारिश का भींग कर आनंद उठाया. आधे घंटे तक हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे. वहीं नालों की साफ-सफाई न होने की वजह से सड़कों पर नाले का गंदा पानी भी पसर गया, जहां जिले का तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया था. लोग आठ बजे से ही घरों में दुबके रह रहे थे. शुक्रवार की सुबह से ही आकाश में हल्के बादल छाये रहे.
कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति भी हुई बाधित : तेज आंधी और पानी के कारण कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गयी है. तेज हवा के कारण बिजली के तार भी टूट गये है. हालांकि विभाग इसे दुरुस्त करने में जुटा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन