मेंटेनेंस को ले आज दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी ठप
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Jun 2015 10:40 AM
विज्ञापन

आरा : मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार को जापानी पावर सब स्टेशन से 11 बजे से लेकर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके कारण फीडर नंबर तीन, चार, पांच तथा सुधा डेयरी के फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ मो सज्जाद ने कहा कि ए टू जेड कंपनी […]
विज्ञापन
आरा : मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार को जापानी पावर सब स्टेशन से 11 बजे से लेकर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके कारण फीडर नंबर तीन, चार, पांच तथा सुधा डेयरी के फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ मो सज्जाद ने कहा कि ए टू जेड कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा.
इसके कारण 11 बजे से लेकर एक बजे तक इन फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित ढंग से संचालित करने को लेकर कटिबद्ध है. इसी कड़ी में लगातार बरसात के पहले मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है, ताकि लोगों को नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति मिलती रहे. वहीं दूसरी तरफ जिरो माइल स्थित पावर सब स्टेशन में भी मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
जीरो माइल पावर सब स्टेशन में भी मेंटनेंस का होगा कार्य : जिरो माइल
स्थित पावर सब स्टेशन में जहां शुक्रवार को भी मेंटनेंस का कार्य किया गया. वहीं शनिवार को भी मेंटनेंस का कार्य किया जायेगा.
इसकी जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेंटनेंस कार्य को लेकर उदवंतनगर, असनी, कारीसाथ, अनाइठ फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसे देखते हुए पेय जल पहले ही व्यवस्था करले तथा जरूरी कार्यो को पुरा कर ले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










