आवेदनों का शीघ्र करें निष्पादन : एसपी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Jun 2015 7:12 AM
विज्ञापन

आरा : एसपी के जनता दरबार में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ लगी रही. गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित मामले छाये रहे.एसपी के जनता दरबार में मुख्यालय डीएसपी जेपी राय ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता दरबार में आये आवेदनों […]
विज्ञापन
आरा : एसपी के जनता दरबार में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ लगी रही. गुरुवार को आयोजित जनता दरबार में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित मामले छाये रहे.एसपी के जनता दरबार में मुख्यालय डीएसपी जेपी राय ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता दरबार में आये आवेदनों का अधिकारी त्वरित गति से निष्पादन करें, ताकि एक ही काम के लिए पीड़ित को दुबारा जनता दरबार में न आना पड़े.
वहीं घरेलू हिंसा से जुड़े मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि घरेलू हिंसा से जुड़े मामले को त्वरित कार्रवाई करे ताकि दोषी के विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल कर सजा दिलायी जा सके.
वहीं जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में क्षेत्र के अंचलाधिकारी समेत मामले की निष्पादन करने का निर्देश दिया. इस मौके पर नगर कोतवाल सत्येंद्र कुमार साही, नवादा थानाध्यक्ष पीके झा, मुफस्सिल थानाध्यक्ष हासिम, महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










