किसानों को एक अरब 20 करोड़ किया भुगतान

Updated at :12 Jun 2015 7:12 AM
विज्ञापन
किसानों को एक अरब 20 करोड़ किया भुगतान

आरा : सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में धान अधिप्राप्ति कार्य को अनवरत जारी रखने को लेकर सभी पैक्स को आवश्यकता के अनुरूप सीसी कर किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है. बैंक ने सभी पैक्स को धान अधिप्राप्ति की एवज में किसानों के भुगतान के लिए अब तक एक अरब 20 करोड़ […]

विज्ञापन
आरा : सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में धान अधिप्राप्ति कार्य को अनवरत जारी रखने को लेकर सभी पैक्स को आवश्यकता के अनुरूप सीसी कर किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है.
बैंक ने सभी पैक्स को धान अधिप्राप्ति की एवज में किसानों के भुगतान के लिए अब तक एक अरब 20 करोड़ 11 लाख 34 हजार रुपये की राशि भुगतान कर दी है, जबकि बैंक को अब तक एसएफसी से 76 करोड़ 94 लाख 16 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है.
बैंकवार किसानों को आरटीजीएस की गयी राशि : भोजपुर जिले में को-ऑपरेटिव बैंक ने किसानों के बैंक खाते में धान अधिप्राप्ति के पश्चात एक अरब 20 करोड़ 11 लाख 34 हजार रुपये की राशि आरटीजीएस कर चुकी है,
जिसमें आरा बैंक ने 240.82 लाख, कोईलवर बैंक ने 223.50 लाख, उदवंतनगर बैंक ने 1285.95 लाख, संदेश बैंक ने 654.80 लाख, गड़हनी बैंक ने 507.24 लाख, चरपोखरी बैंक में 1391.23 लाख, पीरो बैंक ने 2420.91 लाख, तरारी ने 1504.99 लाख, नारायणपुर में 2199.57 लाख, बिहिया ने 668.60 लाख, जगदीशपुर ने 880.96 लाख तथा शाहपुर ने 32.77 लाख रुपये किसानों के खाते में डाली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन