गैस वेंडरों ने नहीं उठाया सिलिंडर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Jun 2015 7:36 AM
विज्ञापन

आरा : अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए गैस वेंडरों ने सिलिंडर का उठावा नहीं किया, जिससे कहीं भी सिलिंडर का भी वितरण नहीं हो सका. वेंडर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए गिरजा चौक के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया. वेंडरों का कहना था कि जब तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की […]
विज्ञापन
आरा : अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए गैस वेंडरों ने सिलिंडर का उठावा नहीं किया, जिससे कहीं भी सिलिंडर का भी वितरण नहीं हो सका. वेंडर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए गिरजा चौक के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया.
वेंडरों का कहना था कि जब तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती है तब तक गैस का उठाव नहीं किया जायेगा. वहीं गोली लगने से जख्मी बाबा धाम उर्फ बैजनाथ राम की समुचित इलाज गैस एजेंसी के प्रोपराइटर से कराने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
वहीं गैस सिलिंडर का वितरण नहीं होने से गैस उपभोक्तओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










