ट्रेन से गिर कर रेलवे कर्मचारी की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 May 2015 8:31 AM
विज्ञापन

आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर कर रेलवे कर्मचारी बिहिया थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी रामेश्वर पाठक का पुत्र रवि भूषण पाठक जख्मी हो गया. राजकीय रेल थाना पुलिस और आरपीएफ के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. […]
विज्ञापन
आरा : दानापुर-मुगलसराय रेलखंड के स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर कर रेलवे कर्मचारी बिहिया थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी रामेश्वर पाठक का पुत्र रवि भूषण पाठक जख्मी हो गया.
राजकीय रेल थाना पुलिस और आरपीएफ के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार अप में अपर इंडिया एक्सप्रेस में चढ़ने के वक्त रवि भूषण पाठक गिर गया. बताया जाता है कि मृतक राजस्थान में रेलवे कर्मचारी के रूप में पदस्थापित थे. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










