बाइक के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 May 2015 6:46 AM
विज्ञापन

दहेज में बाइक नहीं मिली तो ससुराल के लोगों ने गुड़िया को जिंदा जला कर मार डाला. साथ ही साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया. गुड़िया के पिता के बयान पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी […]
विज्ञापन
दहेज में बाइक नहीं मिली तो ससुराल के लोगों ने गुड़िया को जिंदा जला कर मार डाला. साथ ही साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया. गुड़िया के पिता के बयान पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. घटना के बाद से सभी फरार बताये जाते हैं.
आरा/जगदीशपुर : धनगाई थाना क्षेत्र के दीघा गांव में दहेज के लिए विवाहिता को जला कर मार डाला गया. जबकि साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया गया. इस घटना के बाद गुड़िया के पिता शिवजी यादव के बयान पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मिली जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के रघुनाथपुर गांव निवासी शिवजी यादव अपनी बेटी गुड़िया देवी की शादी भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के दीघा गांव निवासी तुमल यादव के पुत्र ज्योति यादव के साथ वर्ष 2011 में हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों द्वारा बाइक की मांग की जा रही थी. बाइक को लेकर गुड़िया को प्रताड़ित भी किया जा रहा था. जिसमें कई बार पंचायती भी हुई थी. बाइक देने में लड़की के पिता द्वारा असमर्थता जतायी गयी, जिसके बाद ससुराल के लोगों ने गुड़िया को जला कर मार डाला और साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया.
इसकी सूचना मिलते ही लड़की के पिता द्वारा धनगाई थाने में पति ज्योति यादव, ससुर, देवर, भाभी समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










