सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत विरोध में जाम की सड़क
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 May 2015 7:09 AM
विज्ञापन

आरा : आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर मौलाबाग मुहल्ले के समीप वाहन के चपेट में आने से रवींद्र प्रसाद की मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए मुख्य मार्ग पर आगजनी कर यातायात को दो घंटे तक बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के काफी […]
विज्ञापन
आरा : आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर मौलाबाग मुहल्ले के समीप वाहन के चपेट में आने से रवींद्र प्रसाद की मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए मुख्य मार्ग पर आगजनी कर यातायात को दो घंटे तक बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले के समीप सड़क पार करते वक्त वाहन के चपेट में आने से रवींद्र प्रसाद की मौत हा गयी.
इस घटना से गुस्साये लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए मुहल्ले के समीप आरा-बक्सर मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. वहीं शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










