बाढ़पीड़ितों के बीच बंटी राहत सामग्री

Updated at :04 Sep 2013 11:45 PM
विज्ञापन
बाढ़पीड़ितों के बीच बंटी राहत सामग्री

आरा: भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ओर से जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बड़हरा प्रखंड मुख्यालय एवं केशवपुर के अलावे दर्जनों बाढ़पीड़ित गांव विस्थापितों और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. पार्टी कार्यालय शहीद भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने राहत सामग्री वाहन को झंडा दिखा कर […]

विज्ञापन

आरा: भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ओर से जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बड़हरा प्रखंड मुख्यालय एवं केशवपुर के अलावे दर्जनों बाढ़पीड़ित गांव विस्थापितों और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया. पार्टी कार्यालय शहीद भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने राहत सामग्री वाहन को झंडा दिखा कर रवाना किया. बड़हरा प्रखंड मुख्यालय एवं केशवपुर पुल पर बाढ़पीड़ित विस्थापितों की दयनीय स्थिति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि इस बाढ़ की त्रसदी से जनता पूरी तरह प्रभावित है. युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया जाना चाहिए, लेकिन इसमें सरकार पूरी तरह असफल है. उन्होंने केशवपुर, पंडितपुर, पड़रिया, सेमरिया, बड़हरा, मटुकपुर, अलेखी टोला, नेकनाम टोला, लाला का टोला के बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. उन्होंने कहा कि संकट के इस घड़ी में कांग्रेस पीड़ितों के साथ है. जो भी संभव होगा वह कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के माध्यम से दिलाने का प्रयास करेगी. जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही एवं उदासीनता के कारण बाढ़पीड़ितों को काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है. पीड़ितों के बीच चूड़ा, गुड़, ब्रेड, मोमबत्ती, दिया सलाई एवं दवा का वितरण किया गया. साथ ही बाढ़ विस्थापितों को तिरपाल भी उपलब्ध कराया गया. इस मौके पर डॉ मदन मोहन झा, लाल बाबू लाल, समीर महासेठ, सिद्धनाथ राय, नगेंद्र कुमार विकल, शिव कुमार सिंह, भाई ब्रrोश्वर, जावेद इकबाल, घनश्याम उपाध्याय, बेलाल अहमद, सत्य प्रकाश राय, प्रमोद राय, राजेंद्र ओझा, अशोक, प्रो अरुण सिंह, बिहारी सिंह, रजी अहमद आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन