पुलिस ने अपह्रत युवती को किया बरामद, करायी जांच
Updated at : 21 Jan 2020 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

सरैंया : पांच माह पहले अपह्ता लड़की को बड़हरा पुलिस ने नवादा थाना क्षेत्र के स्टेशन परिसर से बरामद कर लिया. पुलिस ने लड़की को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करायी. जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र की युवती 2019 के सितंबर माह में शौच जाने के दौरान अपने घर से लापता हो गयी […]
विज्ञापन
सरैंया : पांच माह पहले अपह्ता लड़की को बड़हरा पुलिस ने नवादा थाना क्षेत्र के स्टेशन परिसर से बरामद कर लिया. पुलिस ने लड़की को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करायी. जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र की युवती 2019 के सितंबर माह में शौच जाने के दौरान अपने घर से लापता हो गयी थी,
जिसे लेकर पिता के बयान पर बड़हरा थाने में स्थानीय गांव के सागर प्रसाद पिता नारद प्रसाद एवं माता के विरुद्ध बहला फुसलाकर का शादी करने की नीयत से अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसमें पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटने के साथ लड़की को बरामद कर इस घटना का खुलासा कर दिया. कोर्ट के आदेश पर उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी.
थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने आशंका जताया कि प्रेम प्रसंग में लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गयी थी, जो शादी करने के बाद किसी शहर में रहती थी. पुलिस के दबिश के कारण आरा स्टेशन परिसर से बरामद की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




